फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अखिलेश यादव बोले- ईडी व सीबीआई का डर दिखाकर विपक्ष को बांट रही भाजपा

Fri, 29 Jul 2022 01:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि सब जानते है कि ओम प्रकाश राजभर किसके इशारे पर बयानबाजी कर रहे हैं। राजभर पर भाजपा द्वारा गठबंधन तोड़ने और बयानबाजी करने का दबाव डाला गया है। हो सकता है कि ओम प्रकाश राजभर ईडी के दबाव में आकर भी बयानबाजी कर रहे हों।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बांटो और राज करो की नीति पर काम कर रही है। अब विपक्ष को भी बांटने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। ईडी और सीबीआई के जरिए विपक्ष को बांटकर और डराकर रखना चाहती है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक स्थिति है।

विज्ञापन


उन्होेंने कहा कि ईडी और सीबीआई का प्रयोग महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी किया गया है। विपक्ष के नेताओं को इन जांच एजेंसियों के माध्यम से परेशान किया जा रहा है। अब तो कांग्रेस की अध्यक्ष को भी ईडी ने बुला लिया है। कांग्रेस की अध्यक्ष को बुलाकर केंद्र सरकार यह संदेश देना चाह रही है कि जो विरोध में बोलगा उस पर ईडी का इस्तेमाल होगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर का भाजपा के साथ तालमेल है तो उसके साथ जाए।

सबको पता है कि ओम प्रकाश राजभर किसके इशारे पर बयानबाजी कर रहे हैं। राजभर पर भाजपा द्वारा गठबंधन तोड़ने और बयानबाजी करने का दबाव डाला गया है। हो सकता है कि ओम प्रकाश राजभर ईडी के दबाव में आकर भी बयानबाजी कर रहे हों। राजभर को दी गई सुरक्षा के सवाल पर कहा कि जो भाजपा को खुश रखेगा उसे सुरक्षा मिलेगी और वह स्वतंत्र घूमेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें