फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : 13.47 लाख वसूलने के बाद कर दी दूसरे को जमीन रजिस्ट्री, महिला ने दर्ज कराई सात पर एफआईआर

Wed, 03 May 2023 06:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पिंकी के मुताबिक जब रजिस्ट्री पेपर मिला तो उसे अपने वकील को दिया। वकील ने देखकर बताया कि इसमें तो जमीन के खसरा नंबर और रुपये के लेनदेन का जिक्र ही नहीं है। वहीं जब जमीन के संबंध में जानकारी की गई तो पता चला कि अरविंद के पिता ने इसे 2005 में दूसरे को बेच दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में चिनहट के विमलनगर कमता निवासी पिंकी कश्यप से जालसाजों ने 13.47 लाख रुपये वसूल लिये। इसके बाद दूसरे की जमीन रजिस्ट्री कर दी। जब निर्माण कराने गई तो फर्जीवाड़े का पता चला। पीड़िता ने आपत्ति की तो आरोपियों ने धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़िता ने चिनहट थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


विमलनगर कमता निवासी पिंकी कश्यप के मुताबिक उनको जमीन की जरूरत थी। इसके लिए हरदासीखेड़ा के पप्पू तिवारी से संपर्क किया। पप्पू तिवारी ने मुन्ना से मुलाकाता कराई। मुन्ना ने किसान अजय, बबलू, अरविंद उर्फ राम कौशल, रंजीत व मोहित से जमीन के संबंध में बातचीत कराई। जमीन पसंद आने पर सौदा किया गया। जमीन के लिए 13.47 लाख रुपये लिये गये। मुन्ना ने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री उसके वकील द्वारा ही की जाएगी। इस पर भी पिंकी तैयार हो गई। दो महीने बाद जमीन की रजिस्ट्री पेपर उसे दिया गया।

न खसरा नंबर, न रुपये का जिक्र
पिंकी के मुताबिक जब रजिस्ट्री पेपर मिला तो उसे अपने वकील को दिया। वकील ने देखकर बताया कि इसमें तो जमीन के खसरा नंबर और रुपये के लेनदेन का जिक्र ही नहीं है। वहीं जब जमीन के संबंध में जानकारी की गई तो पता चला कि अरविंद के पिता ने इसे 2005 में दूसरे को बेच दिया था। अरविंद ने बिना अधिकारी के ही जमीन उसे रजिस्ट्री की है। पड़ताल में सामने आया कि जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए गांव के अजय को खड़ा किया गया था। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने चिनहट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद सभी सातों आरोपियों पर ठगी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, साजिश करने व धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें