फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : प्रदेश में 9.41 करोड़ बच्चों को खिलाई जाएगी कीड़े निकालने की दवा, 20 जुलाई से शुरु होगा कृमि मुक्ति अभियान

Mon, 18 Jul 2022 08:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश के सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अभियान के तहत 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोर- किशोरियों को एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाई जाती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत 9.41 करोड़ बच्चों को कीड़े मारने की दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए 70 जिलों में 20 जुलाई से अभियान शुरू होगा, जबकि कांवड़ यात्रा को देखते हुए पांच जिले में अभियान टाल दिया गया है। इन पांच जिलों में 28 जुलाई से अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश के सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अभियान के तहत 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोर- किशोरियों को एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाई जाती है। इससे पेट के कीड़े मर जाते हैं। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के महाप्रबंधक डॉ वेद प्रकाश ने बताया कि अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और ब्लाक शिक्षा अधिकारी के अलावा निजी स्कूल संचालकों से भी बातचीत की गई है।

20 जुलाई से शुरू होने वाले अभियान में यदि कोई बच्चा कसी कारणवश दवा नहीं खा पाता है तो उसे 25 से 27 जुलाई के बीच चलने वाले मॉपआप राउंड में दवा खिलाई जाएगी। इसी तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच जिलों (मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, सहारनपुर) में कांवड़ यात्रा को देखते हुए अभियान 28 जुलाई से चलेगा।
विज्ञापन


क्यों जरूरी है दवा खिलाना
डा. वेद प्रकाश ने बताया कि बच्चे अक्सर जमीन में गिरी चीज उठाकर खा लेते हैं। इसी तरह नंगे पांव संक्त्रस्मित स्थानों पर चले जाते हैं। इससे उनके पेट में कीड़े या कृमि विकसित हो जाते हैं। इससे बच्चा शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर होने लगता है। वह एनीमिया से ग्रसित हो जाता है। एल्बेन्डाजॉल खा लेने से यह कीड़े पेट से बाहर हो जाते हैं। दवा खाने के बाद कुछ बच्चों में हल्का चक्कर, थोड़ी घबराहट या उल्टी हो सकती है, जो दो से चार घंटे में समाप्त हो जाती है।

अलग- अलग फ्लेवर में मिलेगी दवा
परामर्शदाता इंद्रजीत ने बताया कि पेट से कीड़े निकलने की दवा एल्बेन्डाजॉल कई क्लेवर में आ गई है। पहले यह दवा वनीला और मैंगो फ्लेवर में उपलब्ध थी, जबकि इस बार यह स्ट्राबेरी फ्लेवर में मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें