फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सिंघाड़ा तोड़ने गए मासूम की तालाब में डूबकर मौत

Fri, 20 Oct 2023 03:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

लखनऊ में पीजीआई थाना क्षेत्र के डलोना गांव में गुरुवार रात साढ़े नौ बजे आठ साल के मासूम बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। रजनीश गांव में प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था।
विज्ञापन
रजनीश (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में पीजीआई थाना क्षेत्र के डलोना गांव में गुरुवार रात साढ़े नौ बजे आठ साल के मासूम बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रजनीश गांव में प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था।

 

अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि राजेश रावत पलंबर का कार्य करता है। गुरुवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे उनका बेटा रजनीश गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ तालाब में सिंघाड़ा तोड़ने के लिए गया था। लगभग दो घंटे तक जब वह नहीं लौटा तो राजेश गांव के अन्य लोगों के साथ लड़के को खोजने के लिए गया। 

विज्ञापन


कुछ ही देर में रजनीश का शव तालाब में मिल गया। बच्चे के शव को तालाब से निकाल कर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह घर वालों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें