फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : नेहा सिंह राठौर को देनी होगी अपनी मेडिकल रिपोर्ट, शनिवार देर शाम पहुंची थीं हजरतगंज थाने; फिर से आना होगा

Mon, 05 Jan 2026 09:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Neha Singh Rathore: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को अपनी मेडिकल रिपोर्ट के साथ एक बार फिर से हजरतगंज थाने में पहुंचना होगा। इसके पहले उन्हें शनिवार को बुलाया गया था। 
विज्ञापन
शनिवार की रात नेहा अपने पति के साथ गईं थीं थाने।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। नेहा ने देरी से बयान दर्ज कराने के सवाल पर पुलिस को बताया कि वह बीमार थीं। करीब चार घंटे तक चली पूछताछ में नेहा ने कहा था कि उन्हें बुखार था और गले में दिक्कत थी। इस वजह से बयान दर्ज कराने देर से आईं। हजरतगंज पुलिस ने उन्हें मेडिकल रिपोर्ट के साथ दोबारा आने के लिए कहा है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कई बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी नेहा बयान दर्ज कराने नहीं आ रही थीं। शनिवार देर शाम वह पति के साथ थाने पहुंची थीं। बयान दर्ज कराने के बाद वह लौट गईं। नेहा का कहना था कि उन्हें दो सप्ताह पहले ही नोटिस मिला था। नेहा सिंह के खिलाफ 27 अप्रैल को हजरतगंज थाने में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के संबंध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी।

गुडंबा के वुडलैंड पैराडाइज निवासी कवि अभय प्रताप सिंह ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि नेहा सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट कर राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने, धर्म-जाति के आधार पर दूसरे समुदाय के विरुद्ध अपराध कारित करने के लिए उकसाने का काम किया है। एसीपी विकास कुमार जायसवाल का कहना है कि विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें