फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महापौर ने दिए 15 जून तक नालों को सफाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने जोन-8 कार्यालय में नगर आयुक्त गौरव कुमार, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में 15 जून तक नालों की सफाई के निर्देश दिये हैं। साथ ही स्वच्छता, जलभराव की रोकथाम और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

मानसून को देखते हुए महापौर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि 15 जून तक क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े नालों और नालियों की शत-प्रतिशत सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षा ऋतु में जनता को जलभराव का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत हर वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए और इसकी नियमित निगरानी की जाए। इसके अतिरिक्त महापौर ने बाजारों और सार्वजनिक सड़कों से अतिक्रमण व अवैध पार्किंग हटाने के लिए नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई वाहनों के समय पर रखरखाव और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा ताकि बारिश के दौरान कूड़ा उठान प्रभावित न हो। बैठक में अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, जीएम जलकल कुलदीप सिंह सहित कई पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें