फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर आयुक्त ने लखनऊ में निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ: नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शनिवार को शहर में संचालित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव और चीफ इंजीनियर महेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण की शुरुआत गोमती नगर के विभूति खंड से हुई, जहां उन्होंने 'सीएम ग्रिड परियोजना' के तहत बन रही सड़कों, इंटरलॉकिंग और नाला निर्माण कार्यों का जायजा लिया। काम को अंतिम चरण में देख उन्होंने इसे गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोन-6 में 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के तहत बन रहे आवासीय अपार्टमेंट के लाभार्थियों को समय पर आवास आवंटित करने की प्रक्रिया तेज करने को कहा। नगर आयुक्त ने नादरगंज स्थित कान्हा उपवन परिसर में नए प्रस्तावित विद्यालय की बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें