फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनामिका हत्याकांड: फर्जी मैसेज... फेक आईडी, टेलीकॉम कंपनी का कर्मी बन आया था कातिल, रोती रही मासूम; न पसीजा वो

Sat, 20 May 2023 11:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एफसीआई अधिकारी के पत्नी की दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकू से वार कर हत्या कर दी। कातिलों ने उसकी डेढ़ साल की बच्ची को हाथ तक न लगाया। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एफसीआई अधिकारी आदर्श की पत्नी अनामिका की हत्या फिल्मी ढंग से पूरी साजिश के साथ की गई थी। आदर्श के घर जो टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी आया था, असल में वह उक्त कंपनी का कर्मचारी ही नहीं है। न तो कंपनी की तरफ से ऐसा कोई मैसेज किसी ग्राहक को भेजा गया था। अनामिका के पास जिस नंबर से मैसेज आया था वह भी फर्जी नाम और पते पर मिला है। 
विज्ञापन


घटना का प्राइम सस्पेक्ट उक्त टेलीकॉम कंपनी का फर्जी कर्मचारी ही है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान अनामिका के बेडरूम से एक टेलीकॉम कंपनी का आईडी कार्ड भी मिला। इस पर लिखी डिटेल को चेक किया तो सारी जानकारी गलत मिली। हत्यारे ने गुमराह करने के लिए फर्जी आईडी कार्ड फेंका था। 

छानबीन में पता चला है कि आदर्श के घर एक टेलीकॉम कंपनी का मॉडम लगा है। 17 मई को अनामिका के पास एक मैसेज आया। इसमें मॉडम अपग्रेड करने की बात लिखी थी। अनामिका ने मैसेज आदर्श को फॉरवार्ड कर दिया था। 
विज्ञापन


इस पर आदर्श ने मैसेज भेजने वाले से बात की थी और शुक्रवार दोपहर घर की लोकेशन भी भेजी थी। यही नहीं, आदर्श ने पत्नी अनामिका को फोन करके बताया भी था कि टेलीकॉम कंपनी कर्मचारी आने वाला है। दोपहर डेढ़ बजे के करीब उक्त युवक अनामिका के घर आया। इसके बाद क्या हुआ किसी को नहीं पता।
 

किराएदार पूजा जब अपने बच्चों को लेकर घर पहुंची तो घटना का पता चला। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि पुलिस का पहला शक उक्त युवक है जो पीड़ित के घर टेलीकॉम कंपनी कर्मचारी बनकर आया था। उसके पकड़े जाने के बाद ही हत्या का कारण साफ हो सकेगा।

किराए पर रहने वाला केयरटेकर की भूमिका संदेह के घेरे में

अनामिका हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को टेलीकॉम कंपनी के कथित कर्मचारी के अलावा उनके मकान में रहने वाले केयरटेकर पूजा की पति गोंडा जनपद निवासी अर्जुन सोनी की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। फिलहाल इस बारे में पुलिस का कोई अधिकारी कुछ बोलने को अभी तैयार नहीं है। पुलिस ने शक के आधार पर अर्जुन को हिरासत में लिया है। सूत्रों की मानें तो शक की सुई पुलिस को अर्जुन सोनी पर उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से गई।

मासूम बेटी सोती रही और मां को उतारा मौत के घाट

अनामिका की हत्या के वक्त उसकी डेढ़ साल की बेटी कमरे में सो रही थी। हत्यारे ने अनामिका के गले और गर्दन पर जैसे ही धारदार हथियार से वार किया तो वह चीख मारकर खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। मां की चीख सुन बेटी की आंख खुल गई और वह रोने लगी। कुछ देर के बाद जब पूजा कमरे में पहुंची तो उसको बच्ची रोते हुए मिली। फिलहाल अनामिका की बेटी पिता आदर्श के पास है।

नवंबर 2022 में हुआ था तबादला, मिलनसार स्वभाव के हैं आदर्श

आदर्श के एक सहयोगी अमित ने बताया कि कुछ समय पहले आदर्श आजमगढ़ में तैनात थे। नवंबर में उनका तबादला लखनऊ हुआ था। जनवरी में अमित चिनहट के छोटा भरवारा स्थित अपने घर में शिफ्ट हुए थे। उनके अनुसार आदर्श ने अनामिका से प्रेम-विवाह किया था। पत्नी की हत्या की खबर सुन आदर्श बार-बार बेहोश हो जा रहे हैं। परिजन भी लखनऊ पहुंच रहे हैं। अमित ने बताया कि आदर्श के पिता बिहार में न्यायिक अधिकारी रह चुके हैं।
विज्ञापन

आदर्श के परिचित ने रखा था केयरटेकर को

पुलिस को जांच में पता चला कि आदर्श के एक परिचित ने ढाई साल पहले केयरटेकर अर्जुन सोनी को मकान में रखवाया था। पहले केयरटेकर अर्जुन अकेला परिवार संग पूरे मकान में रहता था और तीन हजार रुपये प्रतिमाह किराया देता था। जनवरी में जब आदर्श मकान में शिफ्ट हुए तब अर्जुन और उसके परिवार को छत पर बने एक कमरे में शिफ्ट कर दिया गया। अर्जुन की पत्नी पूजा उनके घर में काम करने लगी तो उससे किराया लेना बंद कर दिया। सिर्फ अर्जुन व उसकी पत्नी से बिजली का बिल ही लिया जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें