फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एफसीआई अफसर की पत्नी की घर में गला रेतकर दिनदहाड़े हत्या, कातिलों ने डेढ़ साल की बेटी को छुआ तक नहीं

Sat, 20 May 2023 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एफसीआई अधिकारी के पत्नी की दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकू से वार कर हत्या कर दी। कातिलों ने उसकी डेढ़ साल की बच्ची को हाथ तक न लगाया। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
एफसीआई अधिकारी की पत्नी का फाइल फोटो, और बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के चिनहट के भरवारा में एफसीआई अफसर की पत्नी की शुक्रवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनके पेट पर भी वार किया गया। घटना के वक्त अनामिका की डेढ़ साल की बेटी भी घर पर थी, पर हत्यारों ने उसे छुआ तक नहीं। दोपहर में बच्चों को स्कूल से लेकर लौटी किरायेदार को घटना का पता चला। 
विज्ञापन


इसके बाद अनामिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी कैमरे में मिली फुटेज के आधार पर पुलिस एक संदिग्ध की तलाश में जुटी है। हत्या की वजह साफ नहीं हो सका है। शक के दायरे में एक टेलीकॉम कंपनी का कथित कर्मचारी है, जो दोपहर में अनामिका के घर आया था।

एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी आदर्श कुमार विभूति खंड स्थित एफसीआई मुख्यालय में एजी-।। (टेक) के पद पर हैं। वह पत्नी अनामिका (35) और बेटी के साथ भरवारा के मकान में रहते हैं। इसकी तीसरी मंजिल पर पूजा नाम की महिला ढाई साल से पति व दो बच्चों के साथ रह रही है, जबकि आदर्श दूसरी मंजिल में रहते हैं। 
विज्ञापन


नीचे का फ्लोर खाली है। दोपहर 12.40 बजे बच्चों को लेने स्कूल गई पूजा कुछ देर बाद लौटी। इस दौरान अनामिका के कराहने की आवाज सुनकर उनके कमरे में पहुंची तो देखा वह खून से लथपथ पड़ी थीं। गले व पेट पर चाकू से वार के निशान थे। इस पर पूजा ने शोर मचाया। यह सुनकर उसका पति और मोहल्ले के लोग जमा हो गए। 

आदर्श कुमार को सूचना देने के साथ अनामिका को सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना के बाद डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार व तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए। इसके बाद चिनहट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

घर में आते व जाते दिखा संदिग्ध
एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे में दोपहर डेढ़ बजे के आसपास एक संदिग्ध युवक दिखा जो आदर्श कुमार के घर के अंदर और फिर बाहर जाता दिखा। उसके हाथ में एक बैग भी था। पुलिस ने आसपास के लोगों को फुटेज दिखाई पर कोई युवक को पहचान नहीं सका। अब पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें