फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: मानसिक रूप से कमजोर युवती की हत्या, दुष्कर्म की आशंका, तालाब में उतराता हुआ मिला शव

Sun, 14 Jul 2024 01:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Murder of mentally weak girl: लखनऊ में रविवार की सुबह एक मानसिक रूप से कमजोर युवती का शव मिला है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसे मार दिया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरोजनीनगर इलाके में शनिवार रात एक मानसिक रूप से बीमार युवती की हत्या कर दी गई। शव तालाब में फेंक दिया गया। रविवार सुबह शव बरामद हुआ। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। सरोजनीनगर के एक गांव निवासी किसान की 30 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से बीमार थी। 

विज्ञापन


शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे खाना खाने के बाद पूरा परिवार सोने चला गया था। किसान के मुताबिक घर के पीछे वाला दरवाजा भूलवश खुला रह गया। वहीं से रात में बेटी किसी समय बाहर चली गई। सुबह जब नींद खुली तो बेटी की तलाश शुरू हुई। तकरीबन आठ बजे गांव बाहर तालाब में उसका शव उतराता मिला। 

उसके सिर पर गहरी चोट का निशान है। सिर पर भारी चीज मारकर उसकी हत्या की गई। आशंका है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। विरोध करने पर मारा गया। एडीसीपी साउथ शशांक सिंह का कहना है कि छानबीन की जा रही है। पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चल सकेगी। दो टीमें गठित की हैं। एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें