फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : घर में अकेले रह रहे 92 साल के बुजुर्ग की हत्या, गले में कसा हुआ था कुर्ता और खुली थी आलमारी

Sun, 31 Mar 2024 12:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Murder in lucknow: लखनऊ के इंदिरा नगर में 92 साल के एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। खाना बनाने पहुंची महिला ने तख्त पर उनका नग्न शव पड़ा देखा। बुजुर्ग का कमरा अस्त व्यस्त था। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरानगर के सेक्टर ए में घर में अकेले रह रहे 92 साल के बुजुर्ग (जल निगम से सीनियर एकाउंटेंट के पद से सेवानिवृत्त) प्रेम नारायण अग्रवाल की शनिवार को हत्या कर लूटपाट की गई। शाम को खाना बनाने पहुंची महिला ने तख्त पर उनका नग्न शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस और मृतक के ससुरालीजन पहुंचे। गाजीपुर थाने की पुलिस संदिग्ध नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


प्रेम नारायण की पत्नी सरोज बाला का करीब 13 साल पहले निधन हो चुका है। उनके बच्चे नहीं थे। प्रेम नारायण घर पर अकेले रहते थे। एसीपी गाजीपुर विकास जायसवाल ने बताया कि उनके मकान में किराये पर रह चुकीं हर्षिता रोजाना उनके लिए खाना बनाने आती थीं। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह प्रेम नारायण के घर पहुंचीं। भीतर गईं तो देखा, कमरे में तख्त पर उनका शव पड़ा है। शरीर पर एक कपड़ा नहीं था। हर्षिता ने पुलिस को सूचना दी। फिर पुलिस ने नाका निवासी प्रेम नारायण के साले राजीव अग्रवाल को घटना की जानकारी दी।

कुर्ते से गला कसा या हाथों से घोंटा
एसीपी ने बताया कि प्रेम नारायण के गले में कुर्ता कसा हुआ था। आशंका है कि इसी से मारा गया। यह भी आशंका है कि शायद हत्यारे ने हाथों से गला घोंटा हो। रविवार को पोस्टमार्टम से मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन


खुली थी अलमारी, अस्त-व्यस्त था सामान
पुलिस ने छानबीन में पाया कि घर का सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारी खुली थी। साफ है कि वारदात को अंजाम देने वाले ने लूटपाट की। हालांकि, कितने की लूट हुई, यह बताने वाला कोई नहीं है।

सीसीटीवी की मदद से पकड़ा संदिग्ध
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें कैद हुए नाबालिग संदिग्ध को कुछ ही देर बाद पकड़ लिया गया। सूत्रों के मुताबिक वह नशे का आदि है। आशंका है कि पैसों के लिए वह घर में घुसा और जब प्रेम नारायण ने उसे देखकर विरोध किया तो उसने उनकी हत्या कर दी। फिर लूटपाट कर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें