फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हत्याकांड: फरार बदर पर इनाम घोषित कर सकती है यूपी पुलिस, इस शहर के सीसीटीवी में दिखा था अंतिम बार

Mon, 06 Jan 2025 07:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Lucknow murder case: लखनऊ हत्याकांड के सह आरोपी बदर का पता अब तक यूपी पुलिस नहीं लगा सकी है। आखिरी बार उसे कानपुर रेलवे स्टेशन के बाहर देखा गया था। 
 
विज्ञापन
कानपुर से भी गायब हुआ बदर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाका के होटल शरणजीत होटल में पत्नी व चार बेटियों की हत्या के आरोपी बदर को पांच दिन बाद भी नाका पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वह आखिरी बार कानपुर रेलवे स्टेशन के पास सीसीटीवी कैमरे में देखा गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने बदर की तलाश में कई जगह दबिश दी, पर वह हाथ नहीं लग सका। पुलिस उसको कानपुर तक ही ट्रेस कर सकी। कानपुर के बाद बदर कहां भाग गया, किसी को कुछ नहीं पता। पुलिस अब बदर के करीबियों मोबाइल फोन पर नजर रखे है और सर्विलांस की मदद से बदर की लोकेशन ट्रेस करने में लगी है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार शातिर बदर के खिलाफ पुलिस जल्द कोर्ट से एनबीडब्ल्यू हासिल कर सकती है और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया जा सकता है। 

अभी तक की जांच में यह साफ नहीं हो सका है कि बदर ने बेटे अरशद के साथ मिलकर पत्नी व चार बेटियों की हत्या क्यों की थी। आरोपी अरशद से कई घंटे की पूछताछ भी की गई थी, पर उसने इतनी कहानियां बता दी थीं कि पुलिस टीम उसकी बताई कहानियों में उलझ कर रह गई। बाद में जांच करने पर उसकी सारी कहानी झूठी मिली थीं। साजिश के तहत आरोपियों ने बस्ती वालों को फंसाने के लिए उस पर झूठा आरोप लगाया था। अब पांच लोगों की हत्या की असली कहानी पर से पर्दा आरोपी बदर के पकड़े जाने के बाद ही होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरी घटना

अरशद और बदरूद्दीन - फोटो : अमर उजाला
नाका के गुरुनानक मार्केट स्थित होटल शरणजीत के कमरे नंबर 109 में बुधवार की देर रात आगरा इस्लामनगर टेढ़ी बगिया कुबैरपुर निवासी अस्मा, उनकी बेटी आलिया, अल्शिय, अक्सा और रहमीन की हत्या कर दी गई थी। हत्या अस्मा के बेटे अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर की थी। बृहस्पतिवार सुबह आरोपी अरशद ने पिता को चारबाग के पास छोड़ा और फिर लोको चौकी पहुंचकर मां व बहनों की हत्या करने की बात पुलिस वालों को बताई थी। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में नाका थाने में दरोगा की तहरीर पर अरशद व बदर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें