फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हत्याकांड: पुलिस को लगातार चकमा दे रहा है बदर, पुलिस को है किसी एटीएम से पैसा निकालने का इंतजार

Sat, 04 Jan 2025 08:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Lucknow murder case: लखनऊ हत्याकांड का आरोपी बदर पुलिस को लगातार चकमा दे रहा है। पुलिस की जांच से पता चला है कि बाप और बेटे दोनों ने ही एक-दूसरे झूठ बात कही थी। 
 
विज्ञापन
लखनऊ हत्याकांड का आरोपी बदर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाका के शरणजीत होटल में सामूहिक हत्याकांड का आरोपी बदर पुलिस को लगातार चकमा दे रहा है। बदर की अंतिम लोकेशन कानपुर में मिली थी। हालांकि, वह कानपुर से कहां गया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने बदर के नाम से खोले गए सारे खातों का ब्योरा जुटाया है। सभी बैंकों से संपर्क किया गया है। बदर जैसे ही किसी एटीएम से रुपये निकालेगा वैसे ही पुलिस को अलर्ट मिल जाएगा।

विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आगरा शाखा से भी पुलिस ने जानकारी की है। खाते में 12 सौ रुपये मिले हैं। हालांकि, दूसरे खातों के बारे में पुलिस कुछ नहीं बता रही है। सर्विलांस की मदद से आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है कि बदर किसी करीबी से मदद मांगने के लिए फोन करेगा।

पुलिस ने बदर के मोबाइल कॉल की डिटेल निकलवाई है। इसके जरिये उसके करीबियों से संपर्क किया जा रहा है। बदर की सबसे ज्यादा किससे बात हुई है, इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम की संख्या बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बाप-बेटे ने एक-दूसरे से बोला था झूठ

लखनऊ सामूहिक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
छानबीन में सामने आया है कि आरोपी बदर और उसके बेटे अरशद ने एक-दूसरे से झूठ बोला था। दोनों ने आत्महत्या करने की बात कही थी। हालांकि चारबाग स्टेशन जाने के बाद अरशद लौटकर पुलिस के पास चला गया था। वहीं, बदर वहां से कहीं और चला गया था। आशंका जताई जा रही है कि अरशद ने यह सोचकर सरेंडर कर दिया था कि उसके पिता ने आत्महत्या कर ली होगी। पूछताछ में वह सारा आरोप अपने पिता पर मढ़ देता। हालांकि, जब उसे पता चला कि बदर ने आत्महत्या नहीं की है तो वह पुलिस को गुमराह करने लगा था।

ये है मामला

आगरा निवासी अरशद ने पिता के साथ मिलकर मां अस्मा (49), बहनें अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9 ) चारबाग के होटल में हत्या कर दी थी। आरोपी 30 दिसंबर को लखनऊ आए थे। दो दिन के होटल का कमरा बुक कराया था। 31 दिसंबर की रात में दोनों सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया था। अरशद ने इस दौरान वीडियो बनाकर वायरल भी किया था। वारदात के बाद अरशद ने सरेंडर कर दिया था, जबकि बदर भाग निकला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें