फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने दी शहरवासियों को राहत

Mon, 20 Oct 2014 02:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की बैठक में टैक्स बढ़ाने के प्रस्तावों को स्थगित करते हुए नगर निगम ने शहरवासियों को खुशखबरी दी है।
विज्ञापन


आज सुबह शुरू हुई बैठक में बीजेपी पार्षद मांगों को लेकर महापौर के डॉ. दिनेश शर्मा के सामने जमीन पर बैठ गए।

प्रचार नियमावली लागू न होने को लेकर बैठक में गंभीर चर्चा हुई। डेढ़ साल से शासन में फंसी नीति को लेकर पार्षदों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नहीं बढ़ेगा हाउस और वाटर टैक्स

नगर निगम करीब दो अरब की देनदारी और वेतन व विकास कार्यों के बढ़ते खर्च से जूझ रहा है।

ये माना जा रहा था कि टैक्स बढ़ाने, कल्याण मंडपम का किराया बढ़ाने जैसे प्रस्तावों पर सह‌मति की मुहर लग सकती है।

शहरवासियों को राहत देते हुए नगर निगम ने ये प्रस्ताव स्थगित कर दिए हैं।

अब वाटर टैक्स और हाउस टैक्स नहीं बढ़ेगा। इसके साथ ही ‌कल्याण मंडपम और शादीघर का किराया भी नहीं बढ़ाया है।

कम आयवर्ग पर बोझ न बढ़े इसके लिए उपसिमित बनाकर रिपोर्ट मांगी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें