फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सस्ती होगी सिटी बसों की एमएसटी, हटाई जाएंगी 21 खटारा बसें, दुर्घटना पर मिलेगा दस लाख का मुआवजा

Wed, 27 Sep 2023 06:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

सिटी बस के एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि परिवहन निगम मासिक पास में 36 राउंड का पैसा दूरी के हिसाब लेता है, जबकि सिटी बस 50 राउंड का पैसा लेती है।
विज्ञापन
लखनऊ सिटी बस सेवा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिटी बसों में मासिक पास पर करने वाले यात्रियों का सफर अब सस्ता हो गया है। मंगलवार को सिटी ट्रांसपोर्ट की बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव पास कर दिया गया। इसके बाद अब सिटी बस की एमएसटी बनवाने वालों से 50 राउंड के बजाय 36 राउंड का किराया लिया जाएगा। यह व्यवस्था परिवहन निगम के मासिक पास के आधार पर की गई है। इसके साथ ही खटारा हो चुकी 21 सिटी बसों को हटाया जाएगा। बोर्ड ने दुर्घटना होने पर आश्रित को दी जानने वाली राशि को भी पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया है।

विज्ञापन


सिटी बस के एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि परिवहन निगम मासिक पास में 36 राउंड का पैसा दूरी के हिसाब लेता है, जबकि सिटी बस 50 राउंड का पैसा लेती है। ऐसे में सिटी बस की एसएसटी महंगी है। इसे बोर्ड ने सस्ता कर दिया है। बोर्ड ने कंडम बसों को रूट से हटाने का प्रस्ताव पास किया है। 

इन्हें नीलाम कर दिया जाएगा। संविदा चालकों एवं परिचालकों को वर्दी के लिए 1800 रुपये उनके खाते में दिए जाएंगे। संविदा चालकों एवं परिचालकों की प्रभावी उत्कृष्ठ एवं उत्तम योजना का लाभ प्रदान किए जाने के नियमों को शिथिल किया गया है।
विज्ञापन


दस लाख तक दिया जाएगा मुआवजा
सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी ने बताया कि मोटर दुर्घटना में मृत मामले लोक अदालत में जाते हैं। जहां पर समझौता होता है। अभी सिटी ट्रांसपोर्ट को पांच लाख रुपये तक की सहायता ही आश्रिता को दिए जाने का अधिकार था, जिसे अब बोर्ड ने बढ़ाकर 10 लाख कर दिया है। ऐसे में अब मामलों के निपटारे के लिए 10 लाख तक की सहायता देने का समझौता किया जा सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें