फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: गली में कुत्तों ने दौड़ाया खंभे से टकराकर युवक की मौत, परिजनों ने नगर निगम को ठहराया जिम्मेदार

Fri, 31 Jul 2026 08:41 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

युवक देर रात करीब तीन बजे घर लौट रहा था। गली में कुत्तों के दौड़ाने पर अमन ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी थी। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और लोहे के खंभे से जा टकराई और जान चली गई।
विज्ञापन
मृतक अमन वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के कृष्णानगर के भोलाखेड़ा इलाके में बुधवार रात बाइक सवार अमन वर्मा (32) को गली में कुत्तों के झुंड ने दौड़ा लिया। कुत्तों से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमन वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


अमन के पिता किशनलाल वर्मा ने बताया कि बेटा ऑटो चलाता था। रात में काम से लौटने के बाद बाइक लेकर निकला था। देर रात करीब तीन बजे घर लौटते समय गली में कुत्तों के दौड़ाने पर अमन ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी थी। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और लोहे के खंभे से जा टकराई।

ये भी पढ़ें - अगस्त के पहले सप्ताह से फिर जोर पकड़ेगा मानसून, गुरुवार को पूरे प्रदेश में चली पुरवाई; जारी हुए पूर्वानुमान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दो महीने में योगी ने नाप डाली 18 मंडलों की 100 विधानसभा सीटें, दौरे के लिहाज ने विपक्ष को काफी पीछे छोड़ा


हेलमेट पहनने के बावजूद अमन के सिर में गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। टक्कर की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। अमन को तुरंत लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी शादी दो वर्ष पहले मुस्कान से हुई थी।

शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
किशनलाल ने बताया कि रात में कुत्तों का जमावड़ा लग जाता है। ये कुत्ते पहले भी कई लोगों को काट चुके हैं। आरोप है कि इस संबंध में नगर निगम में कई बार जानकारी दी गई थी। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। नगर निगम की अनदेखी के कारण यह बड़ा हादसा हो गया।

रिश्तेदार के घर से लौटते वक्त हुआ हादसा
किशनलाल के मुताबिक अमन पारा में एक रिश्तेदार से मिलने गया था। देर रात होने पर पत्नी मुस्कान ने अमन को फोन किया तो उसने कुछ देर में आने की बात कही और फोन काट दिया। पत्नी, पिता और मां अमन के वापस आने का इंतजार कर रहे थे। रात तीन बजे उन्हें हादसे की खबर मिली। अस्पताल में अमन की मौत की खबर सुनकर पत्नी और मां बेसुध हो गईं। इंस्पेक्टर पीके सिंह का कहना है कि परिजनों ने हादसे के संबंध में कोई शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

1 मार्च 2026: रहीमाबाद के तरौना गांव में कुत्तों के झुंड ने सात वर्षीय अंशिका पर हमला किया। घायल बच्ची की मौत।
6 फरवरी 2026 : गुडंबा में कुर्सी रोड निवासी पांच वर्षीय मासूम अर्नव पांडेय को कुत्तों ने बुरी तरह से काटा।
22 जनवरी 2026 : पांडेयगंज गौसनगर में रहने वाली गीता देवी की पांच वर्षीय पोती पीहू का पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने हाथ नोचा।
12 अगस्त 2025 : पीजीआई में कुत्तों ने आशुतोष और मलिहाबाद के मवई कला गांव निवासी रामावती पर हमला कर किया घायल।
4 फरवरी 2025: इस्माइलगंज वार्ड निवासी सोना देवी को कुत्ते ने काटा।
12 जुलाई 2022: कैसरबाग के बंगाली टोला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका सुशीला तिवारी पर पालतू पिटबुल ने किया हमला, मौत।
7 अप्रैल 2022 : ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज में कुत्तों के हमले में सात साल के बालक रजा की मौत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें