एसटीएफ का जवान बताकर आठ से 10 बदमाशों ने शुक्रवार देर रात चिनहट के दयाल फार्म रहमानपुर में रहने वाले आदित्य सिंह के घर पर धावा बोल दिया। बदमाश दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसे थे। घर में रखे 2.30 लाख रुपये लूट लिए। दो घंटे तक कार में पिटाई की फिर 25 किमी दूर किसान पथ पर ले जाकर फेंक दिया। थाना प्रभारी चिनहट भरत पाठक ने बताया कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
आदित्य के घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। 6.48 मिनट के वीडियो में छह आरोपी आदित्य को कॉलर पकड़ कर अपने साथ ले जाते दिख रहे हैं।
पुलिस की पूछताछ में आदित्य ने बताया कि वह 12 दिन पहले लखनऊ रहने आया था। दोस्त के साथ किराये का कमरा लेकर रहता है। किसान पथ पर उसने कैब बुक करने का प्रयास किया, लेकिन रात ज्यादा होने के कारण सफल नहीं हो पाया। दोस्त को फोन कर बुलाया और घर पहुंचा। आदित्य पर हत्या, अपहरण और मारपीट का केस दर्ज है। वर्ष 2020 में उसे हत्या के आरोप में बाल सुधार गृह भेजा गया था। 2022 में वह अपहरण और मारपीट के मामले में जेल गया था।