फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: 13 जनवरी को होगा अल्पसंख्यक स्नेह संवाद, केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू होंगें शामिल

Sun, 11 Jan 2026 10:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

 Minority Sneh Samvad:भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सूचित करते हुए कहा है कि कार्यक्रम में सभी की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है
विज्ञापन
कुंवर बासित अली ने दी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारतीय जनता पार्टी का अल्पसंख्यक मोर्चा13 जनवरी 2026 (मंगलवार) को राजधानी लखनऊ में एक भव्य 'अल्पसंख्यक स्नेह संवाद' कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम हज़रतगंज स्थित क्राइस्ट चर्च कॉलेज के प्रांगण में दोपहर 02:00 बजे से आयोजित होगा।

विज्ञापन


इस संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री (संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय) किरन रिजिजू रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों पर चर्चा करना है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सूचित करते हुए कहा है कि कार्यक्रम में सभी की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे समय पर पहुँचकर इस संवाद को सफल बनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें