लखनऊ मेट्रो पहले ही दिन तकनीकी खराबी की शिकार हो गई। इसके बाद यात्रियों को बीच सफर ही उतारा गया।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक तकनीकी खराबी के चलते मेट्रो को आलमबाग स्टेशन के पास रोका गया। बता दें कि आम जनता के लिए आज मेट्रो का पहला दिन है।
Lucknow Metro Rail service temporarily stopped near Alambagh station due to technical glitches, on its first public run. pic.twitter.com/QSsTL6cp0V
— ANI UP (@ANINewsUP) September 6, 2017
इससे पहले मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त रूप से मेट्रो का उद्घाटन किया। कल वीआईपी लोगों ने मेट्रो के सफर का आनंद उठाया।