फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: मानसिक रूप से बीमार महिला को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा, सीने और निजी अंगों पर मारी लातें

Tue, 10 Nov 2026 05:58 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इंदिरा नगर का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें भीड़ एक महिला को पीटती हुई नजर आ रही है। महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है।
विज्ञापन
भीड़ ने महिला को बेरहमी से पीटा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके के सुगामऊ में झुग्गी-झोपड़ी के बाहर चोरी के शक में मानसिक रूप से बीमार एक महिला को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। भीड़ ने महिला को जमीन पर गिराकर उसके सीने और निजी अंगों पर लातें मारीं।

विज्ञापन


महिला जान बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन किसी को उस पर दया नहीं आई। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 40 से अधिक लोग महिला को घेरे हुए और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

गुस्साई भीड़ ने इस दौरान झुग्गी-झोपड़ी में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगाने का भी प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही, लाठियां फटकार कर उग्र भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एहतियात के तौर पर झुग्गी-झोपड़ी के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें