फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : गलन बढ़ी, न्यूनतम पारे का गिरना जारी, पर क्रिसमस पर राहत के आसार, दिन का पारा 20 डिग्री और न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री रिकॉर्ड

Wed, 22 Dec 2021 04:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजधानी में सोमवार की सुबह हलके कोहरे के साथ हुई। दोपहर बात हलकी धूप तो खिली, लेकिन पछुआ हवाओं केजोर के आगे उनकी एक न चली। सूरज लालिमा लिए आसमान में ठंड से ठिठुरता सा रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में न्यूनतम पारे के गिरने के साथ ही गलन का बढ़ना जारी है। हालांकि मौसम विभाग क्रिसमस पर ठंड-गलन से थोड़ी सी राहत मिलने के आसार जता रहा है। राजधानी में सोमवार की सुबह हलके कोहरे के साथ हुई। दोपहर बात हलकी धूप तो खिली, लेकिन पछुआ हवाओं केजोर के आगे उनकी एक न चली। सूरज लालिमा लिए आसमान में ठंड से ठिठुरता सा रहा।

विज्ञापन


मौसम बुलेटिन में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम पारा बीते रविवार के 6.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 5.5 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा। वहीं हवाओं की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा रही, लेकिन पछुआ हवाएं इतनी तेज थी कि वह सुई की तरह चुभ रही थीं।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों व वेबसाइट पर जारी अनुमान के मुताबिक, 24 दिसंबर तक कोहरा रहने, गलन महसूस होने के आसार हैं। 25-26 को इससे राहत मिल सकती है। जबकि इसके बाद फिर सर्दी तेजी पकड़ेगी। जो संकेत मिल रहे हैं, उसके मुताबिक नए साल का स्वागत हाड़ कंपाने वाली भीषण ठंड कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें