फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल से बातचीत: शहर को लेकर बताई प्राथमिकताएं, बारिश से पहले होंगे ये काम

Sun, 14 May 2023 11:52 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने अमर उजाला से बातचीत कर अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाएंगे।
विज्ञापन
लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरा प्रयास होगा कि हमारा शहर साफ-सुथरा और हरा-भरा बने। स्मार्ट सिटी के कामों को भी पूरा किया जाएगा। लखनऊ विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ विकसित हो। पर्यटक यहां से सुखद अनुभव लेकर जाएं, इसके लिए काम करवाने पर भी जोर रहेगा। रिकॉर्ड वोटों से जीत के बाद मेयर चुनी गईं भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं बताईं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेयर के रूप में सबसे बड़ी चुनौती आने वाली बारिश है। समय से नाले नहीं साफ हुए तो शहर में कई इलाकों में पानी भरेगा। ऐसे में सभी नालों की सफाई करवाना मेरी प्राथमिकता होगा। सुषमा खर्कवाल ने कहा कि सदन आम जनता की परेशानियों का हल निकालेगा।

ये भी पढ़ें - यूपी की 13 नगर पंचायतों और 4 नगर पालिकाओं में कांग्रेस के प्रत्याशी जीते, मुस्लिमों के भी वोट मिले
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कार्यकर्ताओं में जोश नहीं भर पाए अखिलेश: लचर रणनीति, प्रत्याशी चयन में देरी ने रोकी साइकिल की रफ्तार


उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान सभी वार्डों में जो समस्याएं देखी, उनमें से एक जलभराव है। लोगों ने बताया कि कैसे उनके घरों में बारिश का गंदा पानी भर जाता है। यह बेहद खराब स्थिति है।

अधिकारियों से भी यही कहना है कि बारिश से पहले नालों की सफाई सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा बारिश के दिनों में खोदी गई सड़कें बहुत दिक्कत देती हैं। इन्हें भी ठीक कराया जाएगा। सुषमा खर्कवाल ने कहा कि मेरी जीत जनता का आशीर्वाद है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह संभव हो सका। सभी को शुक्रिया...।
विज्ञापन


रिकॉर्ड 2.04 लाख मतों से जीत दर्ज कर बनीं महापौर
नगर निगम चुनाव में शहर एक बार फिर भगवामय हो गया। 110 वार्डों में से भाजपा ने 80 पर परचम लहराया। पार्टी की मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने रिकॉर्ड 2.04 लाख वोटों से प्रचंड जीत दर्ज की। सपा को 21, कांग्रेस को चार और बसपा को एक वार्ड में जीत मिली। चार वार्डों में निर्दलीय जीते। पिछले चुनाव में भाजपा ने 58 वार्डों में जीत दर्ज की थी। दस नगर पंचायतों की बात करें तो भाजपा, सपा और बसपा को तीन-तीन और एक निर्दलीय को अध्यक्ष पद मिला है।

सुषमा खर्कवाल को सिर्फ सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा ही कुछ टक्कर दे पाईं। इन दोनों के अलावा बाकी 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इनमें बसपा की शाहीन बानो, कांग्रेस की संगीता जायसवाल और आम आदमी पार्टी की अंजू भट्ट शामिल हैं। जीत के बाद सुषमा खर्कवाल के आवास और भाजपा कार्यालय पर भी जश्न मनाया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें