फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: 'लोकतंत्र बचाओ' रैली में मेयर ने लगाया बड़ा आरोप; डिप्टी सीएम बोले- कुछ लोग आम जनता को परेशान कर रहे

Tue, 03 Nov 2026 12:43 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ और बरेली में भाजपा ने एसआईआर के विरोध के जवाब में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली। मेयर सुषमा खर्कवाल ने कांग्रेस पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर आम जनता को परेशान करने और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। अभियान पांच नवंबर तक चलेगा।

विज्ञापन
'लोकतंत्र बचाओ' रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्ष के एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध के जवाब में भाजपा ने बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत लखनऊ और बरेली में पदयात्रा निकाली।  लखनऊ में रैली के दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल ने कांग्रेस पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने सरदार वल्लभभाई पटेल को हटाकर वोट चोरी से प्रधानमंत्री पद हासिल किया था। वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इंडिया गठबंधन पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। संसद के बजाय कुछ लोग सड़कों पर उतरकर आम जनता को परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि भाजपा आज पदयात्रा के माध्यम से ऐसे लोगों को बेनकाब करेगी। पार्टी हर व्यक्ति तक पहुंचेगी। प्रदेश के छह क्षेत्रों में यह पदयात्रा लगातार दो दिनों तक चलेगी। पदयात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर सड़कों पर उतरे।
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की गई। लखनऊ में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मोर्चा संभाला। वहीं, बरेली में पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी शामिल हुए।

Trending Videos

'कांग्रेस खुद वोट चोरी करती है'

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह अराजकता फैला रखी है, उसका जवाब दिया जा रहा है। कांग्रेस वोट चोरी का आरोप लगा रही है, जबकि वह खुद वोट चोरी करती है। उन्होंने नेहरू और पटेल के समय का जिक्र करते हुए कहा कि पटेल को हटाकर नेहरू प्रधानमंत्री बने थे।

 

विज्ञापन

इंडिया गठबंधन आम लोगों को कर रहा परेशान

पदयात्रा में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने देश को अराजकता के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। सड़क पर चंद लोगों को लेकर आम जनमानस को परेशान किया जा रहा है। भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान विपक्ष के एसआईआर विरोध के जवाब में शुरू किया गया है। इसका पहला चरण 22 अक्तूबर से पांच नवंबर 2026 तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें