फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हत्याकांड: सामने आई मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सभी को तड़पाकर मारा गया, जानिए किसकी कैसे हुई मौत

Fri, 03 Jan 2025 12:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Lucknow massacre: लखनऊ के होटल में हुए हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसकी रिपोर्ट के मुताबिक पिता बदरुद्दीन उर्फ बदर के साथ मिलकर अरशद ने तड़पा-तड़पाकर मां और बहनों की हत्या की थी।
विज्ञापन
होटल के इसी कमरे में हुई थी हत्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नाका के होटल शरणजीत में बुधवार रात मां और चार बहनों की सामूहिक हत्या के बाद बृहस्पतिवार को पांचों शवों का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। चार डॉक्टरों की टीम ने वीडियोग्राफी के दौरान तीन घंटे में पोस्टमार्टम किया। इसकी रिपोर्ट के मुताबिक पिता बदरुद्दीन उर्फ बदर के साथ मिलकर अरशद ने तड़पा-तड़पाकर मां और बहनों की हत्या की थी।

विज्ञापन


रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अरशद ने मां अस्मा और बदर ने सबसे छोटी बेटी आलिया को गला दबाकर मारा था। वहीं, तीन बहनों की दोनों हाथों की नसें काट दी गई थीं। इसके गहरे घाव मिले हैं। अरशद ने सबसे बड़ी बहन अल्शिया का गला भी रेता था।

माना जा रहा है कि सभी को जहरीला पदार्थ भी खिलाया गया था। विसरा को पुलिस ने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। माना जा रहा है कि आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पांचों को पिलाया था। विसरा रिपोर्ट से इसकी पुष्टि होगी। डॉक्टरों के पैनल ने सभी शवों की स्लाइड भी सुरक्षित रख ली है।

विज्ञापन
Trending Videos

जानें, किसे कैसे उतारा मौत के घाट

इसी होटल में हुई थी वारदात। - फोटो : अमर उजाला।
अस्मा (49) : शरीर पर चोट के निशान नहीं। गला दबाने से मौत की पुष्टि।
आलिया (9) : शरीर पर चोट के निशान नहीं। गला दबाने से मौत की पुष्टि।
अल्शिया (19) : दाएं और बाएं हाथ की नसें काटीं, गला भी रेता। अधिक खून बहने, शॉक एंड हेमरेज से मौत।
रहमीन (18) : दोनों हाथों की नसें काटीं। अधिक खून बहने, शॉक एंड हेमरेज से मौत।
अक्सा (16) दोनों हाथों की नसें काटी। अधिक खून बहने, शॉक एंड हेमरेज से मौत।
विज्ञापन

लखनऊ के होटल में हुई थी घटना, पांच लोगों की हत्या

लखनऊ के नाका स्थित होटल में बुधवार रात को टेढ़ी बगिया स्थित इस्लाम नगर निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद अरशद ने मां और 4 बहनों की सामूहिक हत्या कर दी। हत्याकांड में उसका साथ पिता बदरुद्दीन ने भी दिया। सभी अजमेर से सोमवार को ही लखनऊ आए थे। होटल के कमरे में ठहरे हुए थे। हत्या से पहले आरोपी पिता-पुत्र ने सभी को शराब पिलाई थी। हत्याकांड के बाद अरशद ने वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपने मोहल्ले के लोगों पर घर कब्जाने के लिए उत्पीड़न के आरोप लगाए। बाद में अरशद ने लोका पुलिस चाैकी पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पिता बदर फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे अरशद लोको पुलिस चौकी पहुंचा। उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने पिता के साथ मिलकर मां अस्मा (49), बहन अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9 ) की हत्या की है। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि घटना नाका इलाके की है। इसके बाद नाका पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस होटल के कमरे में दाखिल हुई तो भीतर पांच शव बिस्तर पर पड़े थे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद घटना की वजह के रूप में सामने आई है। सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। होटल के कमरे से हत्या में इस्तेमाल ब्लेड और दुपट्टा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें