फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: शराब के नशे में भाई की पीटकर हत्या का आरोप, गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 11:24 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पूछताछ में प्रमोद ने बताया कि अजय अक्सर शराब के नशे में हंगामा करता था और मां, बहन व उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। मामले में खुलासा हो गया है।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गोमतीनगर के ग्वारी गांव में 11 अगस्त को हुई अजय कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने उसके भाई प्रमोद कुमार रावत को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में विवाद के दौरान अजय की पिटाई करने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद तिवारी ने बताया कि घटना के समय अजय की पत्नी भारती मायके में थीं। पति की मौत के बाद जानकारी करने पर उन्हें पता चला कि पिटाई से अजय की मौत हुई थी।

इसके बाद भारती ने 20 सितंबर को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पूछताछ में प्रमोद ने बताया कि अजय अक्सर शराब के नशे में हंगामा करता था और मां, बहन व उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना वाले दिन भी दोनों भाइयों के बीच विवाद और मारपीट हुई। इसी दौरान उसने नशे की हालत में अजय की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें