फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: अमौसी-चारबाग बस अड्डों में बनेंगे मॉल, नीचे से मिलेंगी बस, ऊपर से कर सकेंगे शॉपिंग, देख सकेंगे फिल्म

Wed, 11 Oct 2023 07:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

अमौसी और चारबाग में भी नीचे बस अड्डा और ऊपर शापिंग मॉल बनेगा। शापिंग मॉल के साथ ही मल्टीप्लेक्स सिनेमा, फूडकोर्ट, भूमिगत पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।
विज्ञापन
शॉपिंग मॉल, प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी और चारबाग बस अड्डों के साथ शॉपिंग मॉल बनेंगे। आलमबाग बस अड्डे की तर्ज पर ही इन बस अड्डों को भी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। परिवहन विभाग की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव को मंगलवार को राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में मंजूरी भी मिल गई। वहीं पहले से चयनित गोमतीनगर बस अड्डे को विकसित करने के लिए जल्द ही शिलान्यास होगा।

विज्ञापन


परिवहन निगम के लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि चारबाग और अमौसी बस स्टेशन को भी आलमबाग बस अड्डे की तर्ज पर विकसित करने का प्रस्ताव बनाया गया है। इसके तहत इन दोनों बस स्टेशनों पर भी नीचे बस अड्डा बनेगा और ऊपर शॉपिंग मॉल, मल्टीप्लेक्स, भूमिगत पार्किंग, दुकानें, फूड कोर्ट की सुविधाएं होंगी।

 यात्रियों के बैठने के लिए एसी वेटिंग एरिया और बसों के लिए प्लेटफॉर्म बनेंगे। अमौसी में जहां पर बस स्टेशन बनेगा वहां पर अभी बसों को ठीक करने की कार्यशाला है। बस स्टेशन बनने के बाद यहां से कानपुर, आगरा, झांसी, उरई, दिल्ली, प्रयागराज व पूर्वांचल की बसें चलेंगी।
विज्ञापन


चारबाग से अभी 100 किमी दूरी तक जाने वाले बसें चलती हैं। इनमें सुल्तानपुर, फतेहपुर व मौरांवा आदि की बसें शामिल शामिल होती हैं। गोमतीनगर बस स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की योजना पहले ही पास हो चुकी है। इसके लिए टेंडर के जरिये कंपनी का चयन भी हो गया है।

अमौसी और चारबाग में भी नीचे बस अड्डा और ऊपर शापिंग मॉल बनेगा। शापिंग मॉल के साथ ही मल्टीप्लेक्स सिनेमा, फूडकोर्ट, भूमिगत पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें