लखनऊ महोत्सव शुरू होने में
करीब चार सप्ताह का समय है, लेकिन समिति से जुड़े अधिकारी तेजी से
तैयारियों को पूरा करने में लगे हैं।
इस बार छन्नूलाल मिश्र शास्त्रीय
गायन से जहां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे, वहीं इंडियन ओशन बैंड लोगों को
झूमने पर मजबूर कर देगा।
पर्यटन विभाग से
मिली जानकारी के अनुसार मिश्र के अलावा पार्श्वगायक जावेद अली, सुनिधि
चौहान और लोक गायिका मालिनी अवस्थी के नाम लगभग तय हो चुके हैं।
पढ़ें-
नाटक चयन करने में ये किसने किया ‘ढोंग’
साथ ही कवि
सम्मेलन व मुशायरे से दर्शकों का मनोरंजन करने की तैयारी है। समिति के
सचिव आरएस यादव ने बताया कि इस बार महोत्सव की थीम ‘जश्न-ए-विरासत’ रखी गई
है। कृषि मेला इस बार नहीं लगेगा। ऐसा क्यों किया गया, इसकी जानकारी मुझे
नहीं है।
ये है पूरा कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि महोत्सव का
आगाज 22 नवंबर को छन्नूलाल मिश्र के गायन से होगा। वहीं, 23 को पंजाबी
नाइट, 24 को जावेद अली का लाइव कंसर्ट, 25 को कवि सम्मेलन होगा।
पढ़ें-
जानिए, क्या है इस साल लखनऊ महोत्सव की थीम
26 को प्रह्लाद
सिंह का प्रोग्राम, 27 को मुशायरा, 28 को शारदा सिन्हा के लोकगीत, 29 को
इंडियन ओशन बैंड का धमाल, 30 को सुनिधि चौहान का गायन व 1 दिसंबर को
‘बॉलीवुड नाइट’ और 2 को मालिनी अवस्थी के लोकगीत। इसके अलावा इक्का तांगा
दौड़, पतंग, कुश्ती व शूटिंग प्रतियोगिता और विंटेज कार रैली मुख्य आकर्षण
होंगे।
चयन पर जताई नाराजगीपार्श्वगायक
जावेद अली और लोक गायिका मालिनी अवस्थी के कार्यक्रमों को लेकर कला जगत से
जुड़े लोगों में खासी नाराजगी है।
मशहूर अवधी लोक गायिका कुसुम वर्मा ने
नाराजगी जताते हुए कहा कि मालिनी बेशक अच्छी गायिका हैं, लेकिन दूसरी
गायिकाओं को भी मौका मिलना चाहिए था। कलाकार बुधवार को इस बावत जिलाधिकारी
से मिलने जाने की भी तैयारी में हैं।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं..