आशियाना स्थित स्मृति उपवन में 25 नवंबर से प्रस्तावित लखनऊ महोत्सव पर पंचायत चुनाव का दूसरा दौर भारी पड़ा। दरअसल महोत्सव की आयोजन तिथियों पर ही प्रधानी व पंच सदस्य चुनाव के लिए मतदान होने हैं।
इससे पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था नहीं हो जाने से महोत्सव आयोजन समिति ने सोमवार देर शाम कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सुरक्षा कारणों को महोत्सव को टालने का एलान किया। लखनऊ महोत्सव अब 27 जनवरी से 7 फरवरी तक होगा।
आयोजन समिति के उपाध्यक्ष और जिलाधिकारी राजशेखर ने बताया कि पंचायत चुनाव के कारण महोत्सव स्थल पर आयोजन के दौरान सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स उपलब्ध नहीं हो पा रही है।