फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को मिलेगी चिकित्सा सुविधा व सुरक्षा, परिजन व वकील कर सकेंगे मुलाकात

Tue, 29 Mar 2022 11:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

कोर्ट ने मुख्तार अंसारी की उस मांग को स्वीकार करने से मना कर दिया, जिसमें मुकदमे की सभी कार्यवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराने की मांग की गई। कोर्ट ने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की कार्यवाही कराना न्यायालय के विवेक पर निर्भर है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को चिकित्सीय सुविधा और सुरक्षा दी जाएगी। परिजन और वकील भी जेल मैन्युअल के मुताबिक उससे मुलाकात कर सकेंगे। यह आदेश एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अंबरीश कुमार श्रीवास्तव ने मुख्तार अंसारी की अर्जी पर मंगलवार को बांदा जेल के अधीक्षक को दिया है। इसमें कहा गया है कि जेल मैन्युअल व सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बांदा जेल से 28 मार्च को पेशी पर आए मुख्तार अंसारी की ओर से जेल अधिकारियों की शिकायत करते हुए पीएम-एमएलए कोर्ट में अर्जी दी गई थी। इसमें कहा गया था कि जेल में उसे दवाएं और मेडिकल परीक्षण की सुविधा नहीं दी जा रही है। उनके वकीलों को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। मुख्तार ने अर्जी में जेल की सीसीटीवी फुटेज मंगाने की मांग भी की थी।

कोर्ट ने अर्जी पर उक्त आदेश बांदा जेल अधीक्षक को दिया। हालांकि कोर्ट ने मुख्तार अंसारी की उस मांग को स्वीकार करने से मना कर दिया, जिसमें मुकदमे की सभी कार्यवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराने की मांग की गई। कोर्ट ने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की कार्यवाही कराना न्यायालय के विवेक पर निर्भर है। जबकि सीसीटीवी फुटेज की मांग भ्रामक होने के कारण स्वीकार करने योग्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें