फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: ईमेल से धमकी भरे मेसेज भेजता है मद्रास टाइगर्स का गिरोह, पहले भी दे चुका है धमकी

Tue, 27 May 2025 09:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आईपी एड्रेस की मदद से परिवार कल्याण महानिदेशालय में मेल करने वालों की तलाश की जा रही है। इसके पहले फरीदाबाद के लघु सचिवालय और गुवाहाटी हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के वजीरगंज में जगत नारायण रोड स्थित परिवार कल्याण महानिदेशालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वालों के बारे में खुफिया एजेंसियां पता लगा रही हैं। छानबीन में सामने आया है कि खुद को मद्रास टाइगर्स बताने वाला गिरोह ईमेल के जरिये ही अलग-अलग विभागों को धमकी भरे मेसेज भेजता है। इसके पहले फरीदाबाद के लघु सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन


यही नहीं, गिरोह ने अप्रैल में गुवाहाटी हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल भेजा था। बम निरोधक दस्ते की पड़ताल में दोनों ही स्थानों से कोई विस्फोटक नहीं मिला था। साइबर व सर्विलांस की टीम को आईपी एड्रेस की मदद से ईमेल भेजने वालों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए लगाया गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ईमेल कहां से भेजी गई है। लोकेशन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक मामले की विवेचना की जा रही है। धमकी देने वालों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इसका राजफाश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सोमवार तड़के 4:18 बजे परिवार कल्याण महानिदेशालय को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल आया था। खुद को मद्रास टाइगर्स गिरोह का बताने वालों ने ईमेल में लिखा था कि चार आरडीएक्स महानिदेशालय में रखे गए हैं। ये सोमवार दोपहर एक बजकर 13 मिनट पर विस्फोट होंगे। महानिदेशालय को खाली कराया गया था। ईमेल में जिस्मोल मुस्ताक और सवुक्कु शंकर का नाम लिखा था। दोनों के बारे में अलग-अलग एजेंसियां जानकारी जुटा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें