फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ:प्रेमी ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाया; वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

Thu, 19 Jun 2025 11:43 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Rape in Lucknow: लखनऊ में तीन दोस्तों ने मिलकर एक युवती को नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। फिर उन्होंने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की। 
विज्ञापन
लखनऊ में सामूहिक रेपकांड। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी के दोस्त के घर मिलने गई 17 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ देकर प्रेमी व उसके तीन साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी की आपत्तिजनक वीडियो बना ली और उसको ब्लैकमेल करने लगे। बुधवार को किशोरी की मां ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। मदेयगंज पुलिस ने किशोरी के प्रेमी मदेयगंज निवासी समर और चौक निवासी लकी अली को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल दो आरोपी अभी भागे हुए हैं।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मदेयगंज राजेश सिंह ने बताया कि उनके इलाके में रहने वाली किशोरी को बीते 12 अप्रैल को प्रेमी समर ने मिलने के बहाने दोस्त लकी के घर बुलाया। किशोरी के वहां पहुंचने पर समर ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद समर, लकी, उसके साथी फरीद व एक अन्य युवक ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी का शारीरिक शोषण करने लगे। आरोपियों की हरकत से परेशान होकर किशोरी ने मां को सारी घटना बताई। बुधवार को किशोरी की मां ने मदेयगंज थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने दो आरोपियों समर व लकी को नए पक्के पुल से बुधवार शाम गिरफ्तार किया। आरोपी फरीद व एक अज्ञात युवक की तलाश की जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

नाम बदलकर छात्रा का किया यौन शोषण, रुपये व जेवर भी हड़पे

गोमतीनगर निवासी मेडिकल की एक छात्रा से एमआई रसल कोर्ट निवासी सिद्धार्थ सिंह ने आकाश गुप्ता बनकर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। इतना ही नहीं आरोपी ने छात्रा से रुपये व जेवर भी हड़प लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले छात्रा की मुलाकात सिद्धार्थ सिंह से हुई थी। सिद्धार्थ ने उस वक्त अपना नाम आकाश गुप्ता बताया था। इसके बाद आरोपी ने छात्रा को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। छात्रा से बतौर कर्ज हजारों रुपये ऐंठ लिए और उसके जेवर भी गिरवी रख दिए। बाद में आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट की। मंगलवार को छात्रा ने केस दर्ज कराया तो बुधवार को आरोपी को ग्वारी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें