फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: शहीद पथ पर वाहनों से कुचला हुआ मिला तेंदुआ, सवाल ये कि शहर के बीचों-बीच वह आया कैसे?

Wed, 15 Nov 2023 10:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को उठाकर ले गई।
विज्ञापन
शहीद पथ पर मिला तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के शहीद पथ पर एक सुबह एक तेंदुआ कुचला हुआ मिला। उतरेठिया से अंबेडकर यूनिवर्सिटी की ओर शहीद पथ पर एल्डिको के पास एक लेटा हुआ तेंदुआ दिखा तो लोगों को होश उड़ गए। कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाकर उसके नजदीक पहुंचे तो पता चला कि तेंदुआ मरा हुआ था। उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे। निशान देखकर ऐसा लग रहा था किसी भारी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन


लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को उठाकर ले गई। फॉरेस्टर शौकत उल्लाह खान से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की सूचना अभी एक जानवर के पाए जाने की सूचना मिली है।

 यह जानवर कौन सा है यह बाद में बता पाएंगे। सवाल यह उठ रहा है कि बीचो-बीच शहर में तेंदुआ आया कहां से। लखनऊ के आसपास ऐसे कोई घने जंगल नहीं है जहां से तेंदुआ निकलकर रोड पर आ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें