फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : एलडीए गरीबों के लिए बनाएगा 1100 नए आवास, एक साल तक नहीं बढ़ेंगे खाली फ्लैटों के दाम; जानें स्कीम...

Fri, 05 Dec 2025 05:53 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एलडीए ने गरीबों के लिए शारदा नगर में 1100 नए ईडब्ल्यूएस आवास और चार बड़ी आवासीय योजनाओं को मंजूरी दी है, जिनसे लाखों लोगों को फायदा होगा। साथ ही एक साल तक फ्लैटों की कीमतें नहीं बढ़ेंगी और बहादुरी सम्मान पाने वाले सैनिकों को अतिरिक्त छूट मिलेगी।
विज्ञापन
फ्लैट। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में एलडीए शारदा नगर विस्तार योजना में गरीबों के लिए 1100 ईडब्ल्यूएस आवास बनाएगा। यह प्रस्ताव शुक्रवार को एलडीए बोर्ड की बैठक में पास किया गया। चार नई आवासीय योजनाओं का डीपीआर भी बोर्ड ने पास कर दिया। अब रेरा पंजीकरण के बाद एलडीए आने वाले तीन से चार महीनों में योजनाओं को लांच करेगा।

बोर्ड बैठक में पास हुए प्रस्तावों की जानकारी देते हुए एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि डालीबाग की सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के आवंटन पत्र वितरण के मौके पर पांच नवंबर को मुख्यमंत्री ने गरीबों के लिए और सस्ते आवास बनाने के निर्देश दिए थे।

जिस पर अमल करते हुए एलडीए शारदा नगर विस्तार में 1100 ईडब्ल्यूएस आवास ( जी प्लस थ्री श्रेणी के फ्लैट ) बनाएगा। उसके लिए दो हेक्टेयर जमीन चिन्हित कर ली गई है। निर्माण को लेकर दो से तीन महीने में आवश्यक कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी।

बोर्ड ने सुल्तानपुर रोड की आई सिटी व वेलनेस सिटी, आगरा एक्सप्रेस-वे की वरुण विहार और सीतापुर रोड की नैमिष नगर योजना के डीपीआर को भी पास कर दिया है। इन चारों योजनाओं में करीब छह लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगा। अब योजनाओं का रेरा में पंजीकरण कराया जाएगा उसके बाद उनको लांच किया जाएगा।

ग्रीन कॉरिडोर विस्तार को मंजूरी

बोर्ड ने बसंतकुंज योजना से आईआईएम चौराहा ग्रीन कॉरिडोर विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान कर दी। इसके लिए आवश्यक 24.02 हेक्टेयर भूमि को आपसी सहमति से जुटाई जाएगी। ग्रीन कॉरिडोर का करीब 2.50 किमी विस्तार होने से एलडीए की आने वाली नई आवासीय योजना नैमिष नगर सीधे जुड़ जाएगी। इससे दो लाख से अधिक लोगों को फायदा होगा।

ग्रीन कॉरिडोर अभी बसंतकुंज योजना से किसान पथ तक करीब 28 किमी के दायरे में बनाया जा रहा है। विस्तार के बाद नैमिष नगर योजना भी इससे जुड़ जाएगी। जिससे लोगों का बसंतकुंज, दुबग्गा, पक्कापुल, डालीगंज, मेडिकल कालेज, लखनऊ विश्वविद्यालय, हनुमान सेतु, कैसरबाग, हजरतगंज, निशातगंज, अशोक मार्ग, समतामूलक चौक गोमती नगर, 1090 चौराहा गोमती नगर, शहीद पथ इकाना स्टेडियम होते हुए किसान पथ तक आनाजाना आसान हो जाएगा।

आवागमन को और आसान बनाने और प्रमुख इलाकों को जोड़ने के लिए योजना से आईआईएम चौराहा तक 24 मीटर चौड़ी सड़क बनाए जाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। इसके अलावा योजना में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भी 5.39 हेक्टेयर जमीन चिन्हित करने का प्रस्ताव पास किया गया।

 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सम्मान पाने वाले सैनिक को अतिरिक्त छूट

एलडीए उन सैनिकों को पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत छूट पर आवंटित किए जा रहे फ्लैटों में अतिरिक्त छूट भी देगा। अभी एलडीए एक से ढ़ाई लाख रुपये तक की छूट 45 से 90 दिन में पूरा पैसा जमा करने पर दे रहा है। अब शौर्य के लिए सम्मान पाने वालों को अतिरिक्त छूट भी देगा। जिसमें परमवीर चक्र एवं अशोक चक्र से सम्मानित जवानों को 7.5 प्रतिशत, महावीर चक्र एवं कीर्ति चक्र प्राप्त करने वाले वीर जवानों को 5 प्रतिशत और वीर चक्र एवं शौर्य चक्र विजेताओं को 2.5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

यह छूट जवानों और उनके आश्रितों को एक ही फ्लैट की खरीद पर दी जाएगी। इसके अलावा बोर्ड ने खाली फ्लैटों की कीमत भी एक साल तक नहीं बढ़ाने का प्रस्ताव पास कर दिया है। अभी एलडीए के विभिन्न योजनाओं में 436 फ्लैट खाली हैं। जिनका आवंटन पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें