फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अलीगंज में वकील ने खुद को गोली से उड़ाया, इलाके में हड़कंप; छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 08 May 2026 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में शालिनी सिंह ने सूचना दी कि भाई शैलेंद्र ने खुद को गोली मार ली है। मौके पर पहुंचने पर शैलेंद्र खून से लथपथ पड़े मिले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगंज सेक्टर ई में बृहस्पतिवार रात अधिवक्ता शैलेंद्र प्रताप सिंह (40) ने खुद की कनपटी से पिस्टल सटाकर गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में शालिनी सिंह ने सूचना दी कि भाई शैलेंद्र ने खुद को गोली मार ली है। मौके पर पहुंचने पर शैलेंद्र खून से लथपथ पड़े मिले।

घरवालों ने बताया कि शैलेंद्र की करीब दो वर्ष पहले शादी हुई थी। उनके कोई संतान नहीं है। बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे गोली चलने की आवाज आने पर घरवाले कमरे में पहुंचे तो शैलेंद्र मृत मिले। पिस्टल उनके पास पड़ी थी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने पिस्टल और अन्य साक्ष्य कब्जे में ले लिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घरवालों से पूछताछ करने पर शैलेंद्र की आत्महत्या का कारण पता चल सकेगा। वहीं, आसपास के लोगों से पता चला है कि शैलेंद्र का पत्नी से कुछ विवाद हुआ और उन्होंने आत्महत्या कर ली। लेकिन इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें