फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अतिक्रमण बिगाड़ रहा ट्रैफिक की चाल

विज्ञापन
शहर में बृहस्पतिवार को लगा जाम। - फोटो : शहर में बृहस्पतिवार को लगा जाम।
विज्ञापन
लखनऊ। डीजीपी ने एक माह पहले राजधानी के 12 मार्गों को जाम से मुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए सिटी रिड्यूजिंग ट्रैफिक कंजेशन स्कीम शुरू की गई थी। बावजूद इसके शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है। अतिक्रमण ट्रैफिक की चाल बिगाड़ रहा है। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग इलाकों में पड़ताल की तो सड़क पर खड़े बेतरतीब वाहन जाम का कारण बनते दिखाई दिए। दुबग्गा में हरदोई रोड पर किसान पथ स्थित बाजनगर से लेकर कानपुर बाईपास तक रोजाना जाम लग रहा है। यहां जाम का कारण सड़क चौड़ी नहीं होना, डिवाइडर की कमी और अवैध अतिक्रमण है। सुबह व शाम के समय सब्जी मंडी के दोनों ओर मुख्य सड़क पर अवैध कब्जों और बेतरतीब वाहनों के कारण हालात और खराब हो जाते हैं। इनके अलावा सड़कों पर ई रिक्शा, टैक्सी और निजी बस के चालक समस्या बढ़ाते हैं। व्यापारी बीनू शुक्ला, अजय यादव, छोटू, लल्लन, दीपक सिंह आदि का कहना है कि जाम के कारण पांच सौ मीटर का सफर तय करने में आधा घंटा लग जाता है। सबसे बड़ी समस्या तो एंबुलेंस में लेटे मरीजों को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें