शहर के अन्य कई प्रमुख इलाकों की सड़कों के आसपास का सर्किल रेट बदला गया है। पांच ऐसी सड़कें हैं जहां सर्किल रेट 55 हजार किया गया है। इसमें गोमती नगर विस्तार थाने से सीएमएस स्कूल तक, जनेश्वर मिश्रा पार्क के गेट नम्बर 07 से शहीद पथ तक, गोमती नगर विस्तार थाना चौराहे से हॉस्पिटल हेल्थ सिटी विस्तार तक, हॉस्पिटल हेल्थ सिटी विस्तार चौराहे से कावेरी ग्रीन वुड अपार्टमेंट तक और चिनहट तिराहे से एल्डिको तिराहा होते हुए मल्हौर स्टेडियम तक का मार्ग शामिल है।