फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सुशांत गोल्फ सिटी में हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन, गरीब बच्चों को बांटे गए गर्म कपड़े

Tue, 14 Jan 2025 08:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Makar Sankranti: शहर के सुशांत गोल्फ सिटी के सेलिब्रेटी गॉर्डन में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर गरीब बच्चों को वस्त्र भी बांटे गए। 
 
विज्ञापन
बच्चों को बांटे गए वस्त्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत गोल्फ सिटी अंसल एपीआई रेजिडेंटस संस्कृति समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस साल भी मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। सेलिब्रेटी गॉर्डन गेट पर हुए इस आयोजन में बड़े स्तर पर खिचड़ी बांटी गई। इस मौके पर वहां के निवासियों और आसपास से गुजर रहे लोगों ने खिचड़ी भोज का लाभ उठाया। कार्यक्रम में गरीब बच्चों को गर्म कपड़े भी बांटे गए। दर्जनों की संख्या में गरीब परिवार यहां एकत्र हुए और उन्हें वस्त्र दिए। 

विज्ञापन


प्रदीप सिंह रघुवंशी और विशाल टहलानी के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में सुनील श्रीवास्तव, हिमांशु सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अरुण जैन, अखिलेश तिवारी, राणा देव प्रताप सिंह, संजय जग्गी, दीपेश अस्थाना, गोपाल सिन्हा आदि मौजूद रहे। यह संस्था पूरे वर्ष विविध तरह के सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन कराती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें