फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: रिजवान को रिमांड पर लेकर कश्मीर कनेक्शन की होगी पड़ताल, सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को जोड़ने की आशंका

Mon, 03 Jul 2023 11:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एटीएस जम्मू निवासी रिजवान खान के बारे में गहराई से छानबीन करने के लिए उसके करीबियों से पूछताछ भी कर रही है। जल्द ही एटीएस की टीम जम्मू भेजी जाएगी ताकि उसके बारे में और जानकारी हासिल की जा सके।
विज्ञापन
सद्दाम शेख। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एटीएस सोशल मीडिया के जरिए आतंकी संगठनों के संपर्क में रहने वाले गोंडा के सद्दाम शेख और जम्मू के रिजवान काे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। खासकर जम्मू निवासी रिजवान खान से कश्मीर में उसके संपर्कों के बारे में पूछताछ की जानी है। एटीएस को शक है कि वह सोशल मीडिया के जरिए तमाम अन्य युवाओं को भी अपने साथ जोड़ रहा था। फिलहाल गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्ध आतंकियों के मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि उनसे जुड़े अहम राज पता लगाए जा सकें।

विज्ञापन


एटीएस जम्मू निवासी रिजवान खान के बारे में गहराई से छानबीन करने के लिए उसके करीबियों से पूछताछ भी कर रही है। जल्द ही एटीएस की टीम जम्मू भेजी जाएगी ताकि उसके बारे में और जानकारी हासिल की जा सके। दरअसल, अधिकारियों को शक है कि रिजवान के संबंध कश्मीर में सक्रिय कई आतंकियों से हैं, और वह किसी खास मकसद से यूपी आया था। वह उन्नाव की एक मीट फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड का काम करता था। एटीएस को जानकारी मिली है कि उन्नाव में नौकरी करने के दौरान रिजवान की गतिविधियां काफी संदिग्ध थी। एटीएस उसके साथ नौकरी करने वाले बाकी सुरक्षा गार्डो से पूछताछ कर उनके बयान भी दर्ज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें