फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मॉडल’ स्टेशन बनेगा लखनऊ जंक्शन, खर्च होंगे करोड़ों रुपये, मिलेगी वाई-फाई सुविधा भी

Sat, 20 Jan 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
देर से ही सही लखनऊ जंक्शन को मॉडल रेलवे स्टेशन बनाने की कवायद तेज हो गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के इस स्टेशन को मॉडल बनाने में 5.54 करोड़ रुपये खर्च होगा, जिसकी पहली किस्त के रूप में 1.40 करोड़ रुपये मिल गए हैं। इससे एलईडी लाइटिंग, वाटर रिचार्जिंग प्लांट, सोलर पैनल का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि गत वर्ष बजट में देश के 25 स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन बनाने की कवायद शुरू की गई थी, जिसके तहत पूर्वोत्तर रेलवे के ए-1 श्रेणी स्टेशन लखनऊ जंक्शन को भी शामिल किया गया था। इसके लिए बजट आवंटित किया गया था। स्टेशन की रिमॉडलिंग व प्लेटफॉर्म नंबर छह पर शेल्टर बनाने के लिए एक लाख रुपये की टोकन मनी दी गई थी, जिससे शेड का एक्सटेंशन कर दिया गया है।

वहीं, लखनऊ जंक्शन सहित पूर्वोत्तर रेलवे के छह स्टेशनों के रनिंग रूम में बैटरी बैकअप के लिए सोलर पैनल लगाने के लिए एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, यह काम अब पूरा किया जाएगा। स्टेशन को मॉडल बनाने के लिए साढ़े पांच करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रावधान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढें, कैसे बनेगा मॉडल

डेमो - फोटो : डेमो
इसमें 70 लाख रुपये से लखनऊ जंक्शन पर सिकलाइन का विस्तारीकरण और एक करोड़ रुपये से तीसरी वाशिंग पिट बनाई जानी है। इसके अतिरिक्त ऐशबाग व लखनऊ जंक्शन के बीच अंडरग्राउंड केबल व ओवरहेड पावर सप्लाई का काम भी वित्तीय वर्ष पूरा होने से पहले खत्म करने का लक्ष्य है। इस पर कुल 37 लाख रुपये लागत आने का अनुमान है।
​स्टेशन की ट्रेनों में वाई-फाई सुविधा भी मिलेगी।सोलर पैनलों का अधिकाधिक इस्तेमाल। वाटर हार्वेस्टिंग व रिसाइकिल सिस्टम की व्यवस्था। दिव्यांग फ्रेंडली स्टेशन के लिए रैम्प व ट्रेन तक पहुंचने का इंतजाम। टिकट के लिए लंबी कतारों से यात्रियों को राहत। यात्रियों के ठहरने के लिए साफ-सुथरे व सुविधाओं से भरपूर रिटायरिंग रूम व डॉरमेट्री और गुणवत्तापरक खानपान। इन पर तेजी से काम किया जा रहा है। जल्द ही स्टेशन की रंगत बदली हुई नजर आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें