गलत पैर पर प्लास्टर चढ़ाए जाने के बाद रोता बच्चा
- फोटो : amarujala
डॉक्टरों का लापरवाह रवैया आपके बच्चे की जिंदगी से खिलवाड़ कर सकता है। एक ऐसा ही उदाहरण बाराबंकी में शुक्रवार को देखने को मिला जब बाएं पैर टूट जाने पर मासूम के दाहिने पैर पर प्लास्टर चढ़ा दिया गया। पिता ने जब ध्यान दिलाया कि पैर तो बायां टूटा है तो बोले-डाक्टर हम हैं या तुम...भाग जाओ यहां से।
घरवालों ने चिकित्सक व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सीएमओ की। मालूम हो कि टिकैतनगर थाना क्षेत्र के कस्बा इचौली निवासी अरविंद कुमार मौर्य का दो वर्षीय पुत्र अरनव खेलते समय गिर गया था जिससे बांया पैर फैक्चर हो गया।
घरवाले मासूम का इलाज कराने गुरुवार को जिला अस्पताल की आर्थो विभाग की ओपीडी पहुंचे थे।यहां पर ड्यूटी पर मौजूद डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बच्चे के बाएं पैर का एक्स-रे कराया था जिसमें फैक्चर निकला था। उसे दो बजे के बाद प्लास्टर कक्ष में प्लास्टर कराने के लिए भेजा।