फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ जंक्शन पर 70 यात्रियों के लिए अस्थायी प्रतीक्षालय शुरू

विज्ञापन
लखनऊ जंक्शन पर 70 यात्रियों के लिए अस्थायी प्रतीक्षालय शुरू
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला इम्पैक्ट
छत गिरने के बाद से बंद कर दिए गए हैं तीनों प्रतीक्षालय, भटक रहे थे यात्री

लखनऊ।  लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी प्रतीक्षालय रविवार से शुरू कर दिया गया है। इसकी क्षमता 70 यात्रियों की है। प्रतीक्षालय पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगा। इसमें बैठने की व्यवस्था के साथ शैाचालय, चार्जर आदि सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बने महिला प्रतीक्षालय की छत उस वक्त गिर गई थी, जब इसके विस्तार के लिए दीवार व पिलर तोड़े जा रहे थे। छत गिरने से हड़कंप मच गया। हालांकि कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ। उस वक्त महिला प्रतीक्षालय व प्रथम तल पर बने एसी वेटिंग रूमों में करीब दो सैा यात्री थे, जिन्हें सकुशल सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया था। इस हादसे के बाद तीनों प्रतीक्षालयों को बंद कर दिया गया था। इस मुद्दे को अमर उजाला लखनऊ संस्करण के माई सिटी में प्रमुखता से उठाया गया था कि प्रतीक्षालय बंद होने से यात्रियों के पास बैठने की व्यवस्था नहीं है, उन्हें प्लेटफॅार्म पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने रविवार को अस्थायी प्रतीक्षालय शुरू कर दिया है। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि प्लेटफॅार्म नंबर छह पर ऐरावत हेरिटेज इंजन के पास अस्थायी रूप से रेलयात्रियों के लिए अस्थायी प्रतीक्षालय बनाया गया है। इसकी क्षमता 70 यात्रियों की है। प्रतीक्षालय की सुविधा निःशुल्क रहेगी। इसमें बैठने की व्यवस्था के साथ टॉयलेट, मोबाइल चार्जर , पंखे , मेज़ आदि सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। 

लखनऊ जंक्शन पर 70 यात्रियों के लिए अस्थायी प्रतीक्षालय शुरू

लखनऊ जंक्शन पर 70 यात्रियों के लिए अस्थायी प्रतीक्षालय शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें