फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020: सबसे स्वच्छ शहरों की रैंकिंग में लखनऊ देश में 12वें स्थान पर

Thu, 20 Aug 2020 02:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Social media
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए गए दुनिया के सबसे बड़े वार्षिक स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में 19 अवॉर्ड जीतकर यूपी सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतने वाला राज्य रहा। सबसे बड़ी बात यह कि लखनऊ देश में सबसे तेजी से सुधार करने वाली राजधानी चुनी गई। स्वच्छता की रैंकिंग में लखनऊ चार साल में 249 से 12वीं रैंकिंग पर पहुंच गया। यही नहीं, प्रदेश के सबसे साफ शहरों में भी लखनऊ अव्वल रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा गुरुवार को ऑनलाइन जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के मुताबिक लखनऊ की यह रैंकिंग दस लाख से अधिक आबादी वाली श्रेणी में रही। 16वें पायदान पर आगरा और 19वें स्थान पर गाजियाबाद क्रमश: राज्य के दूसरे और तीसरे सबसे साफ शहर हैं।

टॉप पांच में कानपुर भी:  यूपी के टॉप पांच सबसे साफ शहरों में कानपुर पांचवें पायदान पर है। वहीं, प्रयागराज चौथा साफ शहर है। देश भर में दस लाख से अधिक आबादी वाली श्रेणी में प्रयागराज 20वें, कानपुर 25वें और वाराणसी 27वें स्थान पर है
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल बेहतर हो रहा यूपी का प्रदर्शन

- 2018 : तीन शहरी निकायों को मिले थे पुरस्कार
- 2019:  14 शहरी निकायों को 
- 2020 : 19 शहरी निकायों को मिले पुरस्कार

प्रदेश के 19 शहरी निकायों ने बेहतर प्रदर्शन करके राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान बढ़ाया है। शीर्ष 12 पुरस्कारों में दो यूपी के हिस्से आए हैं। शाहजहांपुर को नागरिक भागीदारी का खिताब मिला। गंगा किनारे बसे शहरों में वाराणसी अव्वल रहा। स्वच्छता संबंधी यह जागरूकता वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। - योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें