फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, गाजियाबाद से अधिक प्रदूषित लखनऊ की हवा, एक्यूआई 273 से बढ़कर हुआ 377

Wed, 27 Nov 2019 04:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ की हवा मंगलवार को फिर से बिगड़ी हुई मिली। खराब हो चुकी हवा मंगलवार को दिल्ली, गाजियाबाद से भी अधिक प्रदूषित रही। देश में लखनऊ वायु प्रदूषण के मामले में चौथे स्थान पर है। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ का एक्यूआई मंगलवार को 377 था।

सोमवार को एक्यूआई राजधानी का 273 रिकॉर्ड हुआ था। 24 घंटे के अंदर हवा खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। मौसम में बदलाव के बीच हवा के बहुत खराब बने रहने की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन

देखें- कहां कितना एक्यूआई?

प्रतीकात्मक तस्वीर

कहां कितना एक्यूआई?

शहर                 एक्यूआई
लखनऊ          377, बहुत खराब
मुजफ्फ रपुर     402, खतरनाक
पटना              419, खतरनाक
वाराणसी          388, बहुत खराब
गाजियाबाद      300, खराब
नोएडा            259, खराब     
दिल्ली            270, खराब

लालबाग में हवा खतरनाक
  इलाके         एक्यूआई
तालकटोरा     411, खतरनाक
अलीगंज        336, बहुत खराब
लालबाग       401, खतरनाक 

वायु की गुणवत्ता के मानकों के लिहाज से एक्यूआई 0 से 50 तक सुरक्षित माना जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें