ेलखनऊ। लखनऊ विश्वस्तरीय शहर बन रहा है। इसकी देश में प्रतिष्ठा बढ़ रही है। नागरिकों के सुझाव से विकास की दिशा तय होती है। लखनऊ के समग्र विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। दोनों के बीच बेहतर समन्वय है। यह कहना है रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह का।
वह शनिवार को कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आयोजित प्रबुद्ध जनसंवाद कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मध्य मंडल-2 की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद कर उनके सुझाव, विचार और समस्याएं सुनीं। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी उपस्थित रहे।
रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ का तेजी से विकास पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। 10-15 वर्ष पहले का लखनऊ अब पूरी तरह बदल गया है। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए रिंग सड़क का निर्माण महत्वपूर्ण रहा है। यह रिंग सड़क दो वर्ष पूर्व शुरू हुई, जिससे बाहरी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ता। शहर में कई फ्लाईओवरों के निर्माण से आवागमन सुगम हुआ है।
जाम के स्थायी समाधान की मांग
संवाद के दौरान प्रबुद्धजनों ने कई समस्याएं रखीं। चौक से दुबग्गा चौराहे तक जाम के स्थायी समाधान की मांग की। राष्ट्र प्रेरणा स्थल में सुबह नि:शुल्क प्रवेश का आग्रह भी किया गया। क्षेत्रवासियों ने गैस पाइपलाइन विस्तार और मेट्रो परियोजना में तेजी लाने की मांग रखी। प्रबुद्धजनों ने लखनऊ में हो रहे चौमुखी विकास कार्यों की सराहना भी की।
ओपेन जिम से सुधर रही सेहत
संवाद के दौरान विभिन्न प्रबुद्धजनों ने भी विचार व्यक्त किए। गौरव उपाध्याय ने शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार और ओपेन जिम की स्थापना के लिए रक्षामंत्री का आभार जताया। कहा कि इससे सेहत में सुधार आ रहा है। व्यापारी नेता अनिल बजाज ने व्यापारिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उनके संवेदनशील दृष्टिकोण की सराहना की।
आपदा में तत्काल मिली राहत
रंजीत चौधरी ने आपदा के समय रक्षामंत्री की त्वरित कार्यप्रणाली को सराहा, जिसके कारण हाल ही में पेड़ गिरने की घटनाओं के बाद प्रभावितों को तत्काल राहत मिल सकी। शिव प्रकाश पुजारी ने क्षेत्र में सामुदायिक केंद्र के निर्माण और केदारनाथ बाजपेयी ने लखनऊ मेट्रो फेज-2 परियोजना के लिए राजनाथ सिंह का धन्यवाद किया।
रक्षा मंत्री से की मुलाकात, विकास कार्याें पर चर्चा
विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने रक्षा मंत्री से मुलाकात की। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की सचिव श्वेता श्रीवास्तव, लखनऊ विश्वविद्यालय के वरुण छांछर सहित वोवीनाम एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पवन कुमार ने विभिन्न मुद्दों पर रक्षा मंत्री से बातचीत की। उद्योग जगत से लेकर चिकित्सकों ने भी उनसे भेंट की। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला भी उपस्थित रहे।
शोक संतप्त परिवारों से मिले रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री ने शनिवार को शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मौजूद रहे। रक्षामंत्री सबसे पहले वरिष्ठ एडवोकेट प्रशांत सिंह अटल के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने प्रशांत सिंह की दिवंगत मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. भगवती शुक्ला के निवास जाकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर शोक जताया। पूर्व राज्यमंत्री सुजय कुमार त्रिपाठी के आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आयोजित प्रबुद्ध जनसंवाद कार्यक्रम।