निशातगंज सि्थत कैफी आजमी अकादमी के ऑडिटोरियम में शनिवार को लेखिका ज्योति यादव की पुस्तक फेथ एंड
लखनऊ। निशातगंज सि्थत कैफी आजमी अकादमी के ऑडिटोरियम में शनिवार को लेखिका ज्योति यादव की पुस्तक फेथ एंड फ्यूरी, कोविड डिसपैचेस फ्रॉम इंडियाज हिंटरलैंड्स पर परिचर्चा हुई। पुस्तक में कोरोना के कठिन दौर का वर्णन है। ज्योति यादव ने पुस्तक के बारे में बताते हुए कहा कि कोविड का भय सिर्फ महामारी तक सीमित नहीं था, यह समाज में कई बदलाव लेकर आया। वरिष्ठ साहित्यकार अखिलेश, संपादक प्रांशु मिश्रा, पत्रकार रामदत्त त्रिपाठी, लेखक-पत्रकर शरद प्रधान आदि ने विचार रखे। संचालन लेखिका एवं पत्रकार अरशाना अजमत ने किया।