फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: आईआरएस गौरव गर्ग पर इनकम टैक्स दफ्तर में हमला, असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने की सरेआम मारपीट

Thu, 29 May 2025 08:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

 IRS Gaurav Garg attacked: इनकम टैक्स के दफ्तर में आईआरएस गौरव गर्ग पर असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने हमला कर दिया। हमले में डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग घायल हो गए।
विज्ञापन
हमले के बाद अस्पताल जाते आईआरएस गौरव गर्ग - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हजरतगंज के नरही स्थित इनकम टैक्स के दफ्तर में आईआरएस गौरव गर्ग पर असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने हमला कर दिया। हमले में डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग घायल हो गए। गौरव ने हजरतगंज पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस उन्हें लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि आईआरएस का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर विवेचना की जाएगी।

विज्ञापन

इनकम टैक्स दफ्तर के तृतीय तल पर आईआरएस के केबिन में बैठक चल रही थी। 

सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि योगेंद्र मिश्र ने पानी का गिलास उठाकर गौरव गर्ग पर हमला कर दिया। इसके बाद बवाल बढ़ गया। बंद केबिन में दोनों अफसरों में मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि गौरव गर्ग के नाक से खून बहने लगा। मामला गंभीर देख पुलिस उन्हें एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले गई, जहां उनका इलाज चल रहा है। गौरव गर्ग आईपीएस रवीना त्यागी के पति हैं। रवीना यहां डीसीपी मध्य के पद पर तैनात रही हैं। दो अधिकारियों के बीच हुए विवाद के बाद महकमे में चर्चा तेज हो गई है। 

इनकम टैक्स दफ्तर में तनाव का माहौल है। किसी को भी कर्मचारियों ने भीतर नहीं जाने दिया। यही नहीं, पुलिस भी पूरे मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रही है। उधर, अस्पताल पहुंचे गौरव गर्ग ने डॉक्टरों से कान में सनसनाहट, दाएं पैर के घुटने में चोट और चक्कर आने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें भर्ती किया गया। डॉक्टर गौरव गर्ग का इलाज कर रहे हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


विज्ञापन


टूर्नामेंट में हंगामा करने की हो रही थी जांच
सूत्रो के मुताबिक मार्च माह में राजधानी में आईआरएस अधिकारियों का क्रिकेट टूर्नामेंट कराया गया था, जहां योगेंद्र मिश्रा ने टीम में शामिल नहीं करने पर जमकर हंगामा किया था। वह पिच पर ही बैठ कर अधिकारियों को भला-बुरा कहने लगे थे। साथ ही अधिकारियों को अपने परिवार में कई ब्यूरोक्रेट्स और जज होने की धमकी दे रहे थे। वह आयकर विभाग के कई अन्य अधिकारियों पर भी इस तरह दबाव बनाते थे। इसकी शिकायतें होने पर उनके खिलाफ उच्चस्तरीय जांच शुरू की गई थी। इसी जांच को प्रभावित करने के उद्देश्य से योगेंद्र मिश्रा ने असिस्टेंट कमिश्नर गौरव गर्ग पर मुख्य आयकर आयुक्त के सामने हमला कर दिया। योगेंद्र की पत्नी एआरटीओ के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें