फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 119 हिरासत में, फर्जी कॉल के जरिये करते थे अमेरिकी लोगों से ठगी

Thu, 02 Jul 2026 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

गिरोह फर्जी कॉल सेंटर के जरिये अमेरिका (यूएसए) के लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी कर रहा था। पुलिस ने गिरोह में शामिल 119 लोगों को हिरासत में लिया है। गिरोह द्वारा करीब 250 करोड़ रुपये की ठगी करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पुलिस ने समिट बिल्डिंग में चल रहे साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह फर्जी कॉल सेंटर के जरिये अमेरिका (यूएसए) के लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी कर रहा था। पुलिस ने गिरोह में शामिल 119 लोगों को हिरासत में लिया है। गिरोह द्वारा करीब 250 करोड़ रुपये की ठगी करने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


एडीसीपी क्राइम किरन यादव ने बताया कि खुफिया सूचना पर मंगलवार रात में समिट बिल्डिंग के 11वें तल पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर सभी को हिरासत में लिया। गिरोह के पास से करीब 100 लैपटॉप, 178 कॉलिंग मोबाइल फोन, कंप्यूटर, बड़ी संख्या में डिजिटल उपकरण, दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए गए हैं। गिरोह डॉलर एप के माध्यम से साइबर ठगी कर रहा था। गिरोह का संचालन कर रहे अहमदाबाद निवासी ऑपरेशन मैनेजर ललित खैराजानी और विक्रम सिंह परमार से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया कि फर्जीवाड़े के खुलासे के लिए साइबर थाना और साइबर क्राइम सेल की पूरी टीम को लगाया गया था। गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में पुलिस की टीमें पता लगा रही हैं। पुलिस नेटवर्क से जुड़े लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


रात में चलता था कॉल सेंटर, अमेरिका से संचालन
पुलिस का कहना है कि कॉल सेंटर सिर्फ रात में ही संचालित होता था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खुद को एफबीआई का अधिकारी बताकर विदेशी नागरिकों को झांसे में लेते थे। पूरा गिरोह यूएसए से संचालित हो रहा था। आरोपी ठगी की रकम अमेरिका के बैंक खातों में मंगाते थे और उसे क्रिप्टो करेंसी में बदलकर आपस में बांट लेते थे। करीब 24 घंटे तक चली पड़ताल के बाद पुलिस ने 27 युवतियों और 92 युवकों को हिरासत में लिया है। इनमें से ज्यादातर पूर्वोत्तर राज्यों के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें