फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 26 Sep 2025 03:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

स्विमिंग पूल में नहाने गए इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी की डूबने से मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
अश्विनी चतुर्वेदी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी की 35वीं बटालियन के स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। वह पूर्व में चिनहट थाने में भी तैनात रह चुके हैं।

विज्ञापन


मामले की जानकारी से हड़कंप मच गया और कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीसीपी सेंट्रल आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनका परिवार रास्ते में है और लखनऊ पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।  घटनास्थल पर  जॉइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर, एडीसीपी क्राइम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें