फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भीषण गर्मी को देखते हुए निजी स्कूलों का समय भी बदला, दोपहर में इस समय के बाद नहीं खुले सकेंगे स्कूल

Tue, 21 Apr 2026 06:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

School timings changed: लखनऊ में भीषण गर्मी को देखते हुए निजी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। सरकारी स्कूलों का समय पहले ही बदला जा चुका है। 
 
विज्ञापन
गर्मी को देखते हुए बदला स्कूलों का समय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्डों के सरकारी, परिषदीय, गैर सरकारी और प्राइवेट विद्यालय 22 अप्रैल से सुबह 7:30 बजे तक 12:30 बजे तक संचालित होंगे। डीएम विशाख जी ने इसका आदेश जारी कर दिए हैं।

डीएम ने बताया कि जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अग्रिम आदेशों तक यह व्यवस्था रहेगी। इस संबंध में उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश का पालन कड़ाई से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। एक दिन पहले ही शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया था। 
विज्ञापन




सरकारी स्कूलों का समय पहले ही बदल गया था
प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से बच्चों को राहत दिलाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे पढ़ाई होगी। अभी स्कूलों का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है। मंगलवार से स्कूलों के इस समय में बदलाव हो गया है। कुछ जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने अलग से पत्र भी जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा है कि प्रदेश में गर्मी व हीटवेव को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेंगे। विद्यालयों में पढ़ाई 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। जबकि विद्यालयों में प्रार्थना सभा, योगाभ्यास सुबह 7.30 से 7.40 बजे तक होगा। उन्होंने कहा है कि मध्यावकाश सुबह 10 से 10.15 बजे तक होगा।
विज्ञापन


वहीं शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 बजे तक रहेंगे। इस दौरान वे शैक्षणिक, प्रशासकीय व अन्य कार्यों को पूरा करेंगे। निदेशक ने कहा है कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए प्रबंध समिति आवश्यक निर्णय लेने को अधिकृत होगी। बता दें कि प्रदेश में तेजी से बढ़ रही गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठन लगातार विद्यालयों का समय बदलने की मांग कर रहे थे। वहीं कुछ जिलों में विद्यालय का समय बदला भी था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें