फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: 'मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले का खुद संज्ञान लेगा', सीजेएम के ट्रांसफर पर अखिलेश का तंज

Wed, 21 Jan 2026 04:03 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

संभल के सीजेएम विभांशु सुधीर के ट्रांसफर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट स्वतः संज्ञान लेंगे। अखिलेश ने न्यायपालिका और बुद्धिजीवियों से इस मामले पर ध्यान देने की बात कही।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ FIR के आदेश के बाद संभल के CJM विभांशु सुधीर के ट्रांसफर पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट इस मामले का खुद संज्ञान लेंगे। मुझे विश्वास है कि देश के बुद्धिजीवी और जज खुद इस मुद्दे पर संज्ञान लेंगे।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने बुलाई थी सांसदों की बैठक 

लखनऊ में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सपा के सभी सांसदों की मीटिंग बुलाई थी। अखिलेश ने अपने सांसदों से आगामी चुनावी रणनीति और संगठन मजबूत करने की चर्चा की। हर संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों की स्थिति पर चर्चा हुई। इस दौरान अखिलेश यादव ने अपने सांसदों में कहा था कि यह 37 सांसद 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत दिलाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें